हरियाणा के रेवाड़ी जिला सचिवालय स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय में गुरुवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। इस दौरान निरीक्षण करने पर 24 में से 15 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के चलते सचिवालय में अन्य डिपार्टमेंट में भी हड़कंप मच गया। टीम ने गैर हाजिर मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को जानकारी मिली थी कि सचिवालय के कमरा नंबर-306 स्थित उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के कार्यालय में कर्मचारी अक्सर गैर हाजिर रहते हैं। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम गुरुवार सुबह ठीक 9 बजकर 25 मिनट पर कार्यालय में पहुंच गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी साथ रहे। टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। कार्यालय में कुल 24 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 15 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।

गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद इसकी एक रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भेजी गई है, जिससे आगामी कार्रवाई की जा सके। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सीएम फ्लाइंग की तरफ से लगातार सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। सचिवालय के अंदर किसी डिपार्टमेंट में इस तरह की ये पहली कार्रवाई की गई है, जिससे यहां पर अन्य डिपार्टमेंट में भी खलबली मची रही।