Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चरखी दादरी में CM फ्लाइंग की रेड:बिना परमिशन के चलता मिला मेडिकल लैब

चरखी दादरी में रोहतक इकाई सीएम फ्लाइंग टीम ने स्वास्थय विभाग की टीम के साथ लोहारू रोड़ पर मेडिकल लैब पर छापा मारा। इस दौरान बिना परमिशन के लैब चलाए जाने पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डा.कमल कुमार ने बताया कि रोहतक इकाई सीएम फ्लाइंग टीम उप निरीक्षक रामनिवास के साथ चरखी दादरी में नगर परिषद गेट के सामने श्रीराम लेबोरेट्री पर रेड की गई। रेड के दौरान लैब मालिक से पूछने पर उसने बताया कि यह एक क्लेक्शन सैंटर है।

टीम को उसके पास किसी प्रकार का कोई ऑथराइजेशन लेटर नहीं मिला और न ही कोई बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का ऑथराइज्ड लेटर मिला। इसके अलावा मौके पर लैब में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, नाम और जांच व फीस लिखी हुई थी । मेडिकल ऑफिसर ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version