Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में CM फ्लाइंग और पुलिस की रेड:खाली प्लाट में गंदगी डाल रहे वाहन पकड़े, नगर निगम करवाएगा केस दर्ज

रोहतक में वीटा मिल्क प्लांट के पास खाली प्लाट में वाहनों द्वारा अवैध रूप से गंदगी डालने वाले लोगों को सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड मारते हुए पकड़ा है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मामले में कुछ वाहनों को जब्त किया, जबकि कुछ लोगों को भी पकड़ा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि वीटा प्लांट के पास एक खाली प्लाट में अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है, जिसमें कई वाहन लगे हुए है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से कूड़ा डालते हुए वाहन ड्राइवरों को पकड़ा। साथ ही उनके वाहनों को जब्त किया।

वीटा प्लांट के पास राम गोपाल सैनी के प्लाट में अवैध रूप से कूड़ा डालते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक ट्रैक्टर और एक टैंपो को पकड़ा, जिसे नगर निगम को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 8 बाइक के पीछे रेहड़ी जोड़कर चलाने वाले वाहनों को भी जब्त किया।

सीएम फ्लाइंग टीम ने बताया कि कुछ लोग वन सिटी से लोगों के घरों से कूड़ा उठाकर प्लाट में एकत्रित कर रहे थे। इसको लेकर टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। ट्रैक्टर और टैंपो को नगर निगम टीम लेकर जाएगी, जबकि बाइक वाले वाहनों को सुखपुरा चौकी में दिया गया है। नगर निगम टीम प्लाट मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाएगी।

Exit mobile version