Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के PGIMS छात्रों को CM ने वार्ता के लिए बुलाया, 15 MBBS छात्रों का प्रतिनिधिमंडल निकला सीएम से मीटिंग के लिए

बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस के छात्रों को आखिर 25 दिन बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बातचीत के लिए बुला ही लिया। मुख्यमंत्री से बात करने के लिए लगभग 15 छात्र प्रतिनिधियों का एक दल चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज कुछ समाधान हो सकता है। 

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अंकित गुलिया व एमबीबीएस छात्रों की प्रतिनिधि डॉक्टर प्रिया कौशिक ने बताया कि आज वह अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज कोई समाधान निकल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई प्रशासन ने जो हॉस्टल खाली करने का नोटिस एमबीबीएस छात्रों को दिया है उससे डरने वाले नहीं है। अब तो यह लड़ाई जीतने के बाद ही बंद होगी।

Exit mobile version