Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, नामांकन से पहले इस मामले में दर्ज हुई FIR

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बढ़ते घमासान के बीच सीएम आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नामांकन से ठीक पहले उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह एफआईआर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने दर्ज कराई है। उन पर निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का प्रयोग करने का आरोप लगा है। इससे पहले बीजेपी नेता और नई दिल्ली से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंच गई है।

इस मु्द्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फ़र्ज़ी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक FIR तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के ख़िलाफ़ तुरंत FIR हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ़ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।

सीएम आतिशी के खिलाफ चुनावी कामकाज में सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल के आरोप में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 223 (a) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 7 जनवरी को पीडब्ल्यूडी विभाग की गाड़ी से कालकाजी स्थित चुनाव कार्यालय में प्रचार सामग्री पहुंचाई गई। गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्री या मुख्यमंत्री चुनावी कामकाज के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बा दें कि दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Exit mobile version