Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज छाएंगे बादल, चलेंगी हवाएं:बारिश के बाद तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे; फिलहाल गर्मी से राहत

हरियाणा में दो-तीन दिन के दौरान हुई बारिश का असर दिखाई दे रहा है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 42 डिग्री से पार पहुंच चुका हरियाणा का अधिकतम तापमान अब करीब 6 डिग्री की गिरावट के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम साफ होने से किसानों को भी राहत मिलेगी। बारिश में भीगी गेहूं की कटाई-कढ़ाई का काम 3 दिन से रुका हुआ है।

शनिवार को प्रदेश के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसका असर यह हुआ की लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। पिछले दिनों में हुई बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।

प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा सिरसा में 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट बालसमंद (हिसार) में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद हिसार के बालसमंद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version