Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:4 लोगों की मौत, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की ये बीते 3 दिन में दूसरी घटना है। आज कठुआ जिले में बॉर्डर से सटे इलाके में 3 जगह बादल फटा

जोद घाटी इलाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हैं। जोद के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में भी लैंडस्लाइड हुई है। 14 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चसोटी में भी ऐसी ही घटना हुई थी।

लैंडस्लाइड के बाद जोद गांव का शहर से संपर्क टूटा है। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। घरों में कई फीट तक पानी-मलबा भरा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। 11 जिलों जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारों तरफ मलबा बिखरा है।

Exit mobile version