Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटा, 5 की मौत, लगभग 40 लोग लापता

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते किश्तवाड़ जिले में बुधवार तड़के बादल फटने से जहां 5 लोगों की मौत हो गयी है तो वहीं 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है। जुलाई के अंत तक मौसम विभाग द्वारा और भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किश्तवाड़ में अधिकारियों ने जलाशयों और भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का नोटिस जारी कर दिया है ।

आने वाले दिनों में भारी बारिश के चलते अभी नदियों और नालों में जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस किश्तवाड़ की तरफ हैल्प डेस्क भी लगाया गया है और लोगों को घर रहने के लिए कहा है।

साथ ही लोगों के लिए कई हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर फोन कर लोग किसी भी मुश्किल में मदद मांग सकते हैं।

एसएसपी किश्तवाड़- 9419119202
एडिश्नल एसपी किश्तवाड़- 9469181254
डिप्टी एसपी हैडक्वार्टस- 9622640198
एसडीपीओ अथोली- 98558512348
एसएचओ किश्तवाड़- 9149695883
एसएचओ चत्रू- 9419214272
पीसीआर किश्तवाड़- 9906154100
ईआरएसएस – 112 

Exit mobile version