Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जिगरी दोस्तों ने जहर निगल कर दी जान, एक के परिजनों ने दूसरे परिवार पर जताया हत्या करने का शक

करनाल के चोचड़ा में जिगरी दोस्तों के डबल सुसाइड केस से पूरे गांव में मातम पसरा है। जिसमें से युवक संसार वॉलीवाल गेम्स का स्टेट लेवल का प्लेयर है और वॉलीवाल के अलावा बैंडमिंटन का प्लेयर भी है। दोनों ही दोस्त घर में रोटी खाने की बजाए बर्गर खाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन कुछ देर के बाद दोनों दोस्त गांव से 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ के नीचे अचेत मिले। युवक संसार ने अपने घर पर फोन करके सूचना दी थी कि उन्होंने जहर खा लिया है। इसके बाद दोनों नाबालिग को मौके से उठाकर इलाज के लिए करनाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां कुछ घंटे इलाज चला। इलाज के दौरान बुधवार अलसुबह पहले कमल ने और फिर दोपहर को संसार ने दम तोड़ दिया। दोनों बचपन से ही एकसाथ खेलते और पढ़ते आ रहे हैं।

मृतक कमल असंध के विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था जिनके पिता गांव में ही टायर पंक्चर की दुकान चलाकर घर का गुजारा चला रहे हैं। कमल का एक भाई और एक बहन है दोनों ही कमल से बड़े हैं। दूसरी तरफ युवक संसार के पिता की गांव में ही कबाड़ी की दुकान है और गांव के न्यू ईरा स्पोर्ट्स स्कूल में आर्ट्स से 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर अपनी जांच में जुटी है।

17 वर्षीय युवक संसार की मां रात को खाना बना रही थी। इसी बीच जब बेटा घर से निकलने लगा तो उसकी मां ने उसे खाना खाकर घर से जाने के लिए बोला। लेकिन घर के बाहर उसका दोस्त कमल करीब एक घंटे से दुकान पर बैठा इंतजार कर रहा था।

युवक ने अपनी मां से कहा कि आज खाना नहीं खाना है, बल्कि वह बर्गर खाने के लिए जा रहा है। वह जल्द ही वापस घर लौट आया। लेकिन कुछ देर के बाद युवक संसार ने अपने घर पर फोन करके बताया कि दोस्त कमल के साथ जहर खा लिया है। बेटे की मौत के बाद मां फफक फफक कर खूब रोई।

गांव चाेचड़ा के दो युवकों कमल और संसार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध।

Exit mobile version