Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में क्लर्क ने की 19 लाख की धोखाधड़ी:

रोहतक पीएनबी बैंक में कार्यरत क्लर्क पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत पीड़ितों ने एसपी को दी है। एसपी ने मामले की जांच इकोनोमिक सेल को सौंप दी है। इकोनोमिक सेल शिकायत के आधार पर गंभीरता से जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, रोहतक और झज्जर जिले में चपरासी के 22 पदों के लिए बैंक में भर्ती निकली। क्लर्क ने झांसा दिया कि इन पदों पर सीधे इंटरव्यू होकर भर्ती होनी है। उसकी उच्च अधिकारियों के साथ अच्छी साठगांठ है। वह नौकरी लगवा सकता है। ऐसा कहकर उसने 19 लाख रुपए ले लिए।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिस क्लर्क पर आरोप हैं, वह पंजाब नेशनल बैंक सर्कल ऑफिस में काम करता था, लेकिन फिलहाल फरार है। उसके पकड़ में आ जाने के बाद ही मामले की अनेकों परतों से पर्दा उठेगा।

Exit mobile version