Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में मौसम साफ:धूप खिलने के बाद हालात सामान्य; हिमाचल में एवलांच का खतरा, अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है, जबकि रातें ठंडी हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच हिमाचल में अब मौसम व डिजास्टर मैनेजमेंट ने कुछ इलाकों पर एवलांच (हिमखंड का गिरना) का खतरा जाहिर किया है

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अब किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह हल्की धुंध कुछ खुले इलाकों में देखने को मिली। वहीं, शहरों में दिन व रात के समय आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिलने का अनुमान है। वहीं, आने वाले 7 दिन कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

तीनों राज्यों में दिन के तापमान में काफी सुधार हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में हलकी गिरावट रहने का अनुमान है।

हिमाचल में आज भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। 13 तक अधिकतर इलाके खुश्क रहेंगे। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू व लाहौल में मौसम आमतौर पर साफ रहा। पहाड़ों में बिछी बर्फ से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। संवेदनशील इलाकों में हिमखंड गिरने का भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन ने टूरिस्ट व आम लोगों को जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, धुंधी, सोलंगनाला व पलचान के साथ लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी से हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version