Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज मौसम साफ:कल से 14 जिलों में यलो अलर्ट, फिल शुरू होगी हीट वेव, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा पलवल@42 डिग्री

हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं अब फिर से हीट वेव लोगों को सताने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से प्रदेश के 14 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात जिले में गर्मी असर दिखाएगी। वहीं 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत को ग्रीन जोन में रखा गया है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा रोहतक, हिसार व रेवाड़ी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, रेवाड़ी का 38.1 डिग्री व रोहतक का 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पलवल जिले में 1.5 डिग्री हुई। इसके बाद पलवल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version