Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैंटर की टक्कर से 12वीं पास छात्र की मौत…दोस्त गंभीर रूप से घायल

रेवाड़ी में साहबी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 12वीं पास छात्र शुभम की मौत हो गई। उसका दोस्त रजत गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, गांव कारोली निवासी शुभम अपने दोस्त रजत के साथ कोसली कोर्ट गए थे। देर शाम दोनों बाइक से भिवाड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शनि देव मंदिर के पास उनकी बाइक को एक कैंटर ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रजत का इलाज जारी है। शुभम 12वीं पास करने के बाद फायर का कोर्स कर रहा था। वह अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था।

सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version