Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के नम्बरों पर सम्पर्क करें नागरिक :- राकेश सैनी

रोहतक के नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम रोहतक में कूड़ा उठाने हेतु नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश सैनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ा उठाने के लिए कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-180-5007, मोबाइल नंबर 90530-97001, 90530-97002 तथा लैंडलाइन नंबर 01262-250070 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं पर कूड़े का ढेर नजर आए तो वे उपरोक्त नंबर पर डायल करके नगर निगम को अवश्य सूचित करें ताकि तुरंत प्रभाव से कूड़े का उठान किया जा सके।

Exit mobile version