Gohana – सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी आशीष उर्फ आशू पुत्र आनन्द निवास भैसवाल कलां जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सी0आई0ए0 स्टाफ गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही अनूप अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गोहाना बाईपास खरखौदा रोड़ की सीमा में मौजूद था कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान आशीष उर्फ आशू पुत्र आनन्द निवास भैसवाल कलां के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल मिला। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि इस अवैध हथियार को कैराना यू0पी0 से 5 हजार रूपये मे खरीदकर लाया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!