Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हत्या के प्रयास मामले मे CIA भिवानी कर रही थी पीछा , आरोपी ने छत पर जा कर खुद को मारी 3 गोली

हरियाणा के रेवाड़ी में एक बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए खुद को गोली मार ली। बदमाश ने 2 गोली खुद के पेट में और 1 गोली पैर में मारी। घायल बदमाश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया हैं। बदमाश के खिलाफ भिवानी जिले में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास के मामले में CIA भिवानी उसे पकड़ने पहुंची थी। पीछा करने पर उसने खुद को ही गोली मार ली। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश खुद को गोली मारता नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया निवासी राजन व भिवानी के तोशाम बाईपास स्थित डाबल कॉलोनी निवासी महेन्द्र के खिलाफ कुछ दिन पहले ही भिवानी में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार को भिवानी CIA को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिली थी। उसके बाद दोपहर करीब 3 बजे पीछा करते हुए CIA टीम रेवाड़ी से 12 किलो मीटर दूर गांव सुठाना के पास पहुंच गई और दोनों बदमाशों को घेर लिया।

इस दौरान महेन्द्र तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन राजन फायरिंग करते हुए गांव सुठाना में एक घर की छत पर चढ़ गया। महेन्द्र ने पिस्टल निकालकर पहले दो गोलियां अपने पेट में मारी और फिर एक गोली उसने अपने पैर में मार ली। बाद में हाथ में ली हुई पिस्टल को नीचे फेंक दिया। इस दौरान सीआईए के एक जवान ने उसे तुरंत पकड़ लिया। घायल अवस्था में पहले उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर लाया गया और फिर उसे बाद में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बावल DSP राजेश चेची ने बताया कि दोनों लोगों पर भिवानी में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं। राजन ने पहले पुलिस टीम पर फायर किए और फिर खुद को 3 गोली मारी हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गांव में फैली दहशत

पुलिस पर कई राउंड फायर करने के बाद राजन सीधे एक घर में घुस गया। घर में मौजूद लोग उसके हाथ में पिस्टल और खून से सना होने के कारण घबरा गए। इस बीच पीछा करते हुए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। राजन सीधे घर की छत पर चढ़ गया। परिवार के लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ड्रामा चला। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया।

Exit mobile version