Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में CIA ने अवैध हथियार के सहित 2 आरोपी किये गिरफ्तार, एक सुनारिया का तो दूसरा झज्जर का रहने वाला

रोहतक में पंचायती चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा सख्ती की गई है। नाकेबंदी व गश्त भी बढ़ाई गई है। जिसके तहत CIA-2 की टीम ने अवैध हथियारों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी रोहतक के सुनारिया का रहने वाला है तो दूसरा झज्जर के बिरधाना गांव का है।

CIA-2 ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से 2 युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

CIA-2 प्रभारी निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही जसबीर के नेतृत्व में CIA-2 की टीम रोहतक-सोनीपत रोड नजदीक बोहर पुल के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान सुनारिया निवासी अंकित उर्फ मास के रूप मे हुई। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है।

ASI अमित के नेतृत्व में CIA-2 की टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव मायना के पास रोहतक फ्लाई ओवर से झज्जर के गांव बिरधाना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू को काबू किया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version