रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने प्रभावी रूप से अलग-2 स्थानो पर गश्त करते हुए दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से एक देसी पिस्तौल व एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि स.उप.नि. सुरेन्द्र के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक-सोनीपत रोड सैक्टर-2 गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर रोहतक-सोनीपत रोड सैक्टर-2 के पास नाकाबंदी करते हुए गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान रविन्द्र उर्फ छोटा पुत्र सुरेश निवासी गांव सांघी के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 271/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य सिपाही जसबीर के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर एक रुपया चौक झज्जर बाईपास नाकाबंदी करते हुए गांव कैन्हेली की तरफ से पैदल आ रहे रविन्द्र उर्फ लम्बू पुत्र ठाकुर दास निवासी अमृत कॉलोनी रोहतक को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 426/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!