Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सीआईए-2 की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी डोगा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम बोहर पुल के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विनोद उर्फ नान्हा पुत्र औमप्रकाश निवासी बोहर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी ढोगा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 268/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version