रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही मुनिष के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम गस्त में झज्जर बाईपास चौक मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव कन्हेली की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया पुछताछ पर जिसकी पहचान कर्मबीर पुत्र रामकर्ण निवासी गांव कसरैंटी के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुई है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी में अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
