रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सुनसान जगह पर लूट/डैकती की वारदातो को अंजाम देने वाले गिरोह मे शामिल तीन आरोपियो को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से तीन पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद बरामद हुए है। तीनो आरोपियो को आज पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। वारदात मे शामिल चौथे आरोपी संदीप उर्फ संडी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि दिनांक 01.12.2022 को सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी उप.नि. अनेश कुमार को सूचना मिली की पीर बहोदी रोड वन सिटी की तरफ कुछ नौजवान युवक संदिग्घ परिस्थिती में वारदात करने के इरादे से खडे है। प्रभारी सीआईए-1 ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर दिशा-निर्देश देकर छापेमारी के लिए रवाना किया। सीआईए-1 स्टाफ की गठित की गई टीम गाडी मे सवार होकर पीर बहोदी रोड पर वनसिटी की पास पहुंची तो कुछ दूरी पर अज्ञात युवक ने गाडी रुकने का इशारा किया। गाडी रुकने पर अज्ञात युवक ने अपने दो साथियो को इशारा किया व झाडियो मे छुपे युवको ने गाडी को घेरकर गाडी मे बैठी टीम पर पिस्तौल तान दी। युवको ने जान की धमकी देते हुए गाडी छोडकर भागने को कहा। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने बहादुरी व सुझबुझ से काम करते हुए तीनो युवको को पिस्तौल सहित काबू किया। पुछताछ पर युवको की पहचान जोगेन्द्र उर्फ जोगा पुत्र राजकुमार निवासी मकडौली हाल पूर्व सीएम फार्म हाउस रोड नजदीक पावर हाउस चौक रोहतक, हर्ष पुत्र हरिभगवान निवासी फतेहपुरी कालोनी रोहतक व नरेश पुत्र तेजबीर सिंह निवासी कटवार रोड नजदीक कुम्हार धर्मशाला हिसार के रुप मे हुई। आरोपियो के पास से 3 देसी पिस्तोल व पांच जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ थाना शहर रोहतक में धारा 398/401/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 899/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की गई। दौराने जांच आरोपियो से लूट व लूट का कोशिश की घटना की वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपियो ने सन् 2019 में चाकू दिखाकर हिसार बाईपास रोड पर एक युवक से 40 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त आरोपियो ने दिनांक 28.11.2022 को डयूटी से अपने घर जा रहे हरियाणा पुलिस मे तैनात उप.नि. कुलदीप के साथ बजरंग भवन फाटक के पास लूट करने की कोशिश की। युवको ने कुलदीप की गाडी को ओवरटेक करते हुए अपनी गाडी आगे लगा कर कुलदीप की गाडी को रोक लिया। युवको ने कुलदीप पर पिस्तौल तान कर गाडी से नीचे उतरने का कहा। कुलदीप ने बहादुरी से युवको का सामना कर एक युवक के हाथ से पिस्तौल छीन ली। युवक ने कुलदीप को घसीटने की कोशिश की। कुलदीप ने अपनी गाडी को चला लिया व उनमे से एक युवक कुछ दुरी तक कुलदीप की गाडी के साथ घसीटता रहा व पिस्तौल छीनने की कोशिश करता रहा। कुलदीप के पिस्तौल ना छोडने पर कुछ दुरी के बाद युवक गिर गया। तीनो अज्ञात युवक अपनी गाडी मे सवार होकर मौके से फरार हो गये। कुलदीप के द्वारा युवको से छीनी हुई अवैध देसी पिस्तौल है जिसके अंदर से एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपियो के खिलाफ थाना आर्य नगर मे धारा 332/353/186/341/394/511/34 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 476/2022 दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने छापेमारी करते हुए दिनांक 01.12.2022 को गिरोह मे शामिल चौथे युवक संदीप उर्फ संडी पुत्र रामफल निवासी चिन्योट कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है आरोपियो से अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. जोगेन्द्र उर्फ जोगा पुत्र राजकुमार निवासी मकडौली हाल पूर्व सीएम फार्म हाउस रोड नजदीक पावर हाउस चौक रोहतक
2. हर्ष पुत्र हरिभगवान निवासी फतेहपुरी कालोनी रोहतक
3. नरेश पुत्र तेजबीर सिंह निवासी कटवार रोड नजदीक कुम्हार धर्मशाला हिसार
4. संदीप उर्फ संडी पुत्र रामफल निवासी चिन्योट कालोनी रोहतक

