रोहतक । Rohtak । डिजिटल भूमि ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशानिर्देशों अनुसार सीआईए-1 स्टाफ टीम नें प्रभावी रूप से गश्त करते हुए दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आऱोपियो से 4 देसी पिस्तौल (कट्टा) व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की दो युवक राधे-2 पार्क के पास हथियार सहित खडे हुए है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए राधे-2 पार्क के सामने ग्राउंड मे खडे दोनो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर युवको की पहचान आकाश उर्फ गिन्नी पुत्र धर्मसिह व आकाश उर्फ चिन्टु पुत्र शकंर निवासीगण कुआ मौहल्ला कच्ची गढी रोहतक के रूप में हई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनो युवको के पिठ्ठू बैग से दो-दो देसी पिस्तौल (कट्टा) व दो-2 जिंदा रौंद बरामद हुए है। युवको के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 168/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है।

