Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत: नाइट ड्यूटी खत्म कर सुबह घर लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत; जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पानीपत में जीटी रोड पर सड़क हादसे में रविवार सुबह एक चौकीदार की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चौकीदार रातभर की ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह जीटी रोड क्रॉस करने लगा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की शिकायत मृतक के बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बनारसी सैनी ने बताया कि वह शास्त्री नगर गोहाना का रहने वाला है। उसके पिता जय नारायण (75) समालखा जीटी रोड पर स्थित एक फैक्टरी में बतौर चौकीदार कार्यरत थे। आज सुबह बनारसी को पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि उसके पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर वह पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा और उसने अपने पिता के शव की शिनाख्त की। इसके बाद बेटे ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। बयानों में लिखवाया गया कि जब उसके पिता ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे थे तो जीटी रोड पार करते वक्त उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version