Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बच्चे से कुकर्म करने वाला काबू:परिचित होने का फायदा उठाकर की वारदात; चाऊमीन के बहाने खेत में ले गया था

सदर थाना के एसएचओ मुरारी ने बताया कि करीब 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने वाले गांव के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी उम्र करीब 16 साल है। आरोपी नाबालिग पीड़ित बच्चे का परिचित है। इसलिए वह चाऊमीन के बहाने खेतों की तरफ ले गया और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया था कि उसके पास 6 बच्चे (चार लड़की व दो लड़के) हैं। 29 मार्च को उनके गांव में शादी थी, जिसमें उसका करीब 9 वर्षीय बेटा खाना खाने के लिए गया था। वहां पर गांव का ही एक नाबालिग युवक मिला। उक्त आरोपी नाबालिग युवक उसके बेटे को चाऊमीन खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया।

जहां पर खाली मकान के पास उसके लड़के के साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने बताया कि वारदाम के बाद उसके बेटे की हालत भी खराब हो गई। वहीं घर आकर उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद डायल 112 को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पुलिस आ गई। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

Exit mobile version