Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बच्चा दान करने का मामला: चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी ने पिता को चेतावनी देकर छोड़ा; हर 15 दिन बाद फॉलोअप लेगी अंबाला यूनिट

कैथल में डेरे को दान किया गया डेढ़ माह का बच्चा दंपति को वापस दे दिया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद बच्चा पिता को सौंप दिया। कमेटी की ओर से पिता को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा उसके द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

CWC के चेयरमैन राणा बंसल ने बताया कि दंपति को बुलाया गया था। जेजे एक्ट के तहत सभी कागजी कार्रवाई की गई है। पिता व अन्य परिजनों से इस मामले में स्वघोषणा पत्र लिया गया है। इसके साथ ही बच्चे के भविष्य को देखते हुए डिस्टिक चाइल्ड प्रोटेक्शन (DCP) अंबाला को हर 15 दिन में बच्चे का फॉलोअप लेने को कहा गया है।

कैथल जिले के बाबा राजपुरी डेरे में अंबाला के रहने वाले दंपत्ति ने 28 अक्टूबर को बच्चा दान दिया। डेरे के महंत हीरापुरी ने बताया कि बच्चे को दंपत्ति ने इच्छा से बाबा की गद्दी को चढ़ाया है। विरोधी डेरे को बदनाम करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।

डेरे को बेटा देने वाले पिता संजय चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बेटे का दान किया है। हमने पहले ही यह बात तय कर दी थी। बच्चा बाद में बड़ा होकर नहीं जाता, इसलिए अभी दे दिया है। बाबा का उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है। संजय ने कहा कि बाबा की कृपा रही तो आगे और भी बच्चे होते रहेंगे।

नीचे दिये लिंक में पढ़े पूरी ख़बर

https://digitalbhoomi.news/child-donation-case-child-protection-committee-summoned-the-couple/
Exit mobile version