गुरुग्राम में स्कूल से लौट रहे बच्चे को कार ने कुचल दिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ड्राइवर साइड से कार के दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से निकल रहे है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के धुनेला गांव में ये दुर्घटना 11 जुलाई को हुआ। इसका सीसीटीवी अब वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल की छुट्‌टी के बाद कुछ बच्चे घरों को लौट रहे हैं।

इसी दौरान गली में लाल रंग की कार गुजर रही है। इसी बीच ड्राइवर एक बच्चे पर कार चढ़ा देता है।बच्चा नीचे गिर जाता है और इसके बाद कार के दोनों पहिए उसे कुचलते हुए निकल जाते हैं।

गुरुग्राम में हुए हादसे के वक्त करीब एक दर्जन के करीब स्कूली बच्चे गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार एक बच्चे को कुचलती है। उसकी चीख सुनकर सभी बच्चे सहम जाते हैं। बच्चे पीछे मुड़ कर हादसे को देखते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि हादसा कार ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!