Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मुख्य सचिव ने दिए दिशा निर्देश,जिले में 72 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधीशों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित करवाई जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।


जिलाधीश एवं डीसी सुशील सारवान ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पानीपत जिला में कुल 72 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 10 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में और 2 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर धारा 144 के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में बिना उद्ïेश्य एकत्रित होने एवं फोटोस्टेट मशीन ऑप्रेट करने की मनाई रहेगी। बैठक उपरान्त डीसी ने बताया कि जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक का रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पंहुचना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version