हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को रोहतक में मुख्यमंत्री शहरी योजना के तहत 15250 लोगों को 30-30 गज के प्लाट आवंटित किए। योजना के तहत 14 शहरों के लोगों को फायदा मिला है। इसके लिए उन्हें 6 महीने के अंदर एक लाख रुपए जाम कराने होंगे।

CM सैनी ने कहा- हर व्यक्ति का सपना होता है उसका एक घर हो, छोटा ही सही पर अपना हो। इसके लिए सरकार शहरी आवास योजना की शुरुआत कर रही है। जिसके तहत 30-30 गज के प्लाट आवंटित किए जा रहे हैं। इससे पहले गांव में लोगों को 100-100 गज के प्लाट दिए हैं और उनका कब्जा भी दिलाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर निशान साधते हुए सैनी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में 5 बोनस अंक रुकवाने के पीछे कांग्रेस की भर्ती रोके गैंग है। यह सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट में गए थे। सैनी ने कहा कि अगर कोई सोचता है कि भाजपा केवल 2 माह की रह गई, तो यह स्पष्ट कर दें कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि वे श्वेत पत्र जारी करके बताएं कि उन्होंने 10 साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया था।

सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार कर लें, नहीं तो हमें सुधार करना आता है। अगर किसी व्यक्ति ने अधिकारियों के चक्कर काटने पड़े तो उसे अधिकारी को भी चक्कर काटने पड़ेंगे। सैनी ने कहा कि इसके बाद में खुद बताएंगे कि भाजपा ने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में बिना पर्ची बिना खर्ची कितनी युवाओं को रोजगार दिया। गरीब परिवारों के बच्चे बिना पर्ची बिना खर्ची के बड़े अधिकारी भी लगाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दोबारा से सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। अगर वहां भी फैसला सरकार के पक्ष में नहीं आया तो गरीब लोगों को 5 अंक देने के लिए विधानसभा में कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के राज में नौकरी के लिए लोगों से रुपए ले लिए जाते थे, लेकिन जब लिस्ट लगती तो उनका कहीं पर भी नाम नहीं होता था। इसके बाद मनोहर सरकार ने गरीब परिवारों को नौकरी देने के लिए 5 अंक ग्रेस मार्क देने का निर्णय लिया। इससे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस का पेट खराब हो गया और वह कहने लगे कि यह गरीबों को पांच अंक क्यों दे रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग सक्रिय हुई। भाजपा गरीब लोगों को लाभ देना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने कोर्ट का सहारा लिया और पांच अंकों के निर्णय पर रोक लगा दी। भाजपा सुप्रीम कोर्ट गई तो कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग सुप्रीम कोर्ट गया। फैसला सरकार के खिलाफ आया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भी 3 डिजिट के आंकड़े पर नहीं पहुंच पाई। लेकिन दर्शा रहे थे कि वे सरकार बनाने वाले हैं। आज भी हरियाणा में भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा है। उन्होने कहा कांग्रेस में बापू -बेटा लगे हुए हैं। कांग्रेस में और भी कई बड़े नेता थे, जिनका दम घुट रहा है। कई नेता भाजपा में आ चुके हैं और काफी नेता अभी आने वाले हैं। मैदान में बापू-बेटा ही रहेंगे।

नायब सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों को बरगलाने का काम करते थे। गरीब लोगों को 600 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है और आने वाले समय में भाजपा रीजनल दामों पर गैस सिलेंडर देने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कहकर बरगला रहे हैं। हुड्डा कहते थे कि वह 24 घंटे बिजली देंगे, लेकिन वे 10 साल तक सत्ता में रहे, फिर भी तीन-चार घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाती थी। आज भाजपा ने लोगों को 24 घंटे बिजली देने का काम किया।

सैनी ने आगे कहा कि इनेलो लोगों को कहती थी कि लोग बिजली बिल न भरें। सत्ता में आते ही बिजली मीटर को जोहड़ में फेंक देंगे। इस तरह लोगों को गलत रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ने लोगों के लिए बेहतर काम किए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई अभी भी वंचित रह गया है तो उसके लिए पोर्टल बनाया जाए, ताकि वह पोर्टल पर आवेदन कर सके और उन्हें प्लाट दिए जा सके। किसी भी योग्य व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी लाभार्थियों को प्लाट आवंटित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है उसका एक घर हो, छोटा ही सही पर अपना हो। खुशी है कि आज उन सभी भाई-बहनों का सपना पूरा हो रहा है। सरकार शहरी आवास योजना की शुरुआत कर रही है। जिसके तहत 30-30 गज के प्लाट आवंटित कर रही है। इससे पहले गांव में लोगों को 100-100 गज के प्लांट दिए हैं और उनका कब्जा भी दिलाया है।

सरकार ने फरवरी महीने में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लाट देने का निर्णय लिया था। सोमवार को प्रदेश के 14 शहरों के अंदर प्लाट का कंप्यूटर से ड्रा निकाला गया। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की तरफ से मैसेज भेजकर सूचना दे दी गई है। लोग सीएचसी सेंटर से पंजीकरण नंबर के साथ ओटीपी भरकर आवंटन पत्र भी निकाल सकते हैं।

प्लाट के लिए लाभार्थी को एक-एक लाख रुपए जमा करवाने होंगे। इसमें से 10 हजार रुपए पहले ही जमा करवाए जा चुके हैं। 10 हजार रुपए आवंटन पत्र मिलने के एक माह के अंदर जमा कराने होंगे। बाकी 80 हजार छह महीने के अंदर किस्तों में जमा करवाए जा सकेंगे।कार्यक्रम में रोहतक, झज्जर, जुलाना, सफीदों, गोहाना और रेवाड़ी के लाभार्थियों को आवंटित प्लाट के प्रमाण पत्र मिलेंगे। जबकि करनाल, पलवल, पिंजौर, जगाधरी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा के लाभार्थियों को ऑनलाइन वेब लिंक के माध्यम से आवंटन पत्र दिए जाएंगे।

रोहतक जिले की बात करें तो कुल 7176 लाभार्थियों ने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है‌। जिनमें से 3070 लोगों को प्लाटों का आवंटन किया गया। इन लाभार्थियों के लिए सेक्टर 5, 21, 27 व 36 आदि में प्लांट आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को शहरी क्षेत्र में 30-30 वर्ग गज के प्लाट दिए जा रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!