पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा 9 नवम्बर को यानी आज एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट मीटिंग में चन्नी सरकार एक अहम फैसले पर मोहर लगा सकती है। यह फैसला क्या है, यह अभी तक संशय बना हुआ है। लेकिन राजनीतिक हलकों में इस फैसले की चर्चा अभी से शुरू हो गई है। चन्नी ने राज्य के लोगों से कहा है कि आज की कैबिनेट मीटिंग में एक बहुत बड़े मसले का हल निकलने जा रहा है। यह फैसला क्या है यह तो आज की कैबिनेट मीटिंग के बाद ही पता चलेगा।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा कृषि कानूनों व बी.एस.एफ का दायरा बढ़ाने के विरोध में आज विधानसभा सैशन बुलाया गया था। चन्नी सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार कैबिनेट मीटिगें बुलाई जा रही है। इससे पहले भी चन्नी सरकार ने दीवाली के मौके पर राज्य के लोगों को बिजली सस्ती का तोहफा दिया था। और राज्य के कर्मचारियों के डी.ए. में बढ़ौतरी करके एक अहम फैसला लिया था।

