Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 20 लाख की ठगी का शिकार कृषि यंत्रों का कारोबारी – इंदौर से डिलीवरी की जगह मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

रोहतक में कृषि यंत्रों का कारोबार करने वाले एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रोहतक के झज्जर रोड पर जेएमएस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कृषि यंत्रों का कारोबार करने वाले संजीव कुमार विज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात पांच साल पहले इंदौर में लखनऊ निवासी मोहित से हुई जो एक कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनी के लिए डिस्ट्रीब्यूटिंग का काम करता था। विगत साल मार्च में मोहित ने उन्हें फोन करके सस्ते दामों पर कृषि यंत्र दिलाने के कई ऑफर दिए, उसके कहने पर उन्होंने दस लाख रुपए के यंत्रों का ऑर्डर उसे दे दिया।

ठगी का शिकार व्यापारी

कई दिनों तक डिलीवरी नहीं हुई तो उन्होंने मोहित को फोन कर पुछा तो मोहित ने बहाना बनाते हुए कहा कि आप दस लाख रुपये का और आर्डर दे दो, एक साथ 20 लाख रुपए का माल भिजवा दिया जाएगा। ऑर्डर दिए हुए अब दस माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है।

पीड़ित व्यापारी ने बताया है कि वह जब भी ऑर्डर देने की बात फोन पर आरोपी मोहित से कहते हैं तो वह उन्हें धमकाते हुए कहता है कि उसकी पहुंच राजनेताओं तक है, वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की भी धमकी दी है।

मामले में आर्य नगर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version