Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में पुलिसकर्मी बन सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे लाखों की ठगी; दो महिलाओं समेत तीन को ठगा

पानीपत के तीन लोगों से पानीपत के ही गांव नोहरा के रहने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मी बन लाखों की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत मकान तक पीड़ितों से हड़प लिए है। तीनों को ठगने के बाद अब आरोपी न तो उनसे मिल रहा है और न ही उनकी कॉल रिसिव कर रहा है। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला संतरो ने बताया कि वह गोशाला गोहाना रोड पानीपत की रहने वाली है। उसकी जान पहचान संजय निवासी गांव नोहरा के साथ हो गई। संजय ने खुद को पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ अपनी पोस्टिंग गुरुग्राम में होने के बारे में बताया था। संजय ने उसके बेटे, उसकी भाभी समेत तीन को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 21 मार्च 2021 को संजय ने उनसे 10 लाख रुपए, 2 तोले सोने के आभूषण ले लिए थे।

संतरो का कहना है कि आरोपी संजय ने उनका 100 गज का मकान भी गिरवी रखवा कर रुपए भी हड़प लिए। ये सब हड़पने के बाद आरोपी ने उन्हें नौकरी संबंधित नकली दस्तावेज पकड़ा दिए। पता लगने पर जब इस बारे में पीड़ितों ने विरोध करना शुरु किया तो आरोपी ने उनसे संपर्क छोड़ दिया। अब वह न ही पीड़ितों के फोन रिसिव करता है और न ही अपने गांव नोहरा में मिलता है। अगर पीड़ित उसके घर फोन करते हैं तो उसकी दादी उन्हें जान से मारने व मरवाने की धमकी देती है।

आरोपी ने संतरो से 8 लाख रुपए, 100 गज का मकान, कानों की बालियां, 1 सोने की अगूंठी, चांदी का कड़ा, 4 चांदी की पायजेब और अमृता पत्नी सतीश कुमार से 60 हजार नकद, 1 तोला सोना व कुसुम पत्नी रमेश कुमार से 35000 की नकदी हड़प ली है।

Exit mobile version