Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अलग-2 कंपनियों की फ्रेंचाइजी का प्रलोभन देकर करते है लाखो रुपये की ठगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि साइबर अपराधी बडी-2 कंपनियों की फर्जी वेबसाइट हूबहू तैयार कर अलग से लिंक अपलोड कर व्यक्तियो को फ्रेंचाइजी का प्रलोभन देकर लाखो रुपये की ठगी करते है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल नम्बरो से कॉल करते है।

साइबर अपराधी अपने गिरोह मे जल्द पैसे कमाने का प्रलोभन देकर ऐसे व्यक्तियो को शामिल कर लेते है जो बैंक मे अकाउंट खुलवाकर उन्हे बैंक अकाउंट नम्बर प्रदान करते है। साइबर अपराधी हर तरीके की वेबसाइट तैयार कर लेते है। बडी-2 फर्जी वेबसाइट जैसे- केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पतंजलि, डोमिनोज पिज्जा, बर्गर किंग, अपोलो, किया, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, जे.के टायर, जोकी, इंडियन ऑयल, इत्यादि वेबसाइट तैयार करते है। जिसमे हल्का सा फर्क होता है।

आमजन जल्द पैसे कमाने के चक्कर मे या बिजनेस आईडिया को लेकर इनके झासे मे आ जाते है। आमजन फर्जी फेंचाईजी के लुभावने ऑफर के झांसे मे ना आए। फर्जी लिंक व फर्जी वेबसाइट से सावधान रहे। आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा साइबर थाना रोहतक व किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें।

Exit mobile version