Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक महिला से हुई 96 हजार की ठगी- PNB व SBI अकाउंट्स से 7 ट्रांजैक्शन में निकली धनराशि

रोहतक में एक महिला के 2 बैंक खातों से कुल 12 ट्रांजैक्शन करके कुल 95 हजार 998 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। फोन पर पैसे कटने का SMS आया देख कर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रोहतक के प्रीत विहार की बिंदू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सास चंद्रावली देवी और परिवार के साथ रहती है। उसकी सास चंद्रावली देवी के 2 बैंक खाते हैं। एक खाता पंजाब नेशनल बैंक डीघल में और दूसरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया काठमंडी रोहतक में हैं। वह अपनी सास के खाते से लेनदेन स्वयं करती है।

बिंदू ने कहा कि 23 अक्टूबर को उसने अंतिम बार अपनी सास के SBI के खाते का इस्तेमाल किया था। लेकिन 10 नवंबर को उसने अपनी सास का मोबाइल फोन देखा तो उस पर SMS आए हुए थे। जिसके बाद पता चला कि उसकी सास के PNB व SBI के दोनों खातों से रुपए निकाले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 5 ट्रांजैक्शन में 10000, 9999, 10000, 9999, 10000 रुपए निकाले गए हैं। वहीं SBI के खाते से 7 ट्रांजैक्शन करके 10000, 2000, 10000, 2000, 10000, 2000, 10000 हजार रुपए निकाले गए हैं। उनके साथ धोखाधड़ी करके ये ट्रांजैक्शन की गई हैं।

Exit mobile version