Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक से लाखों की ठगी: डिज्नी स्टार असिस्टेंट HR बनकर वॉट्सऐप पर की बात, मोटी कमाई का झांसा दे लगा दिया 2.55 लाख का चूना

रोहतक में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां पर ठग ने मोटी कमाई का झांसा देकर लाखों रुपए निवेश करवा लिये। वापस के नाम पर पीड़ित को कुछ नहीं मिला। वॉट्सऐप पर आए मैसेज के माध्यम से उसे यह ऑफर दिया गया था, लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी करके 2.55 लाख ठग लिए।

रोहतक के बाबरा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास वॉट्सऐप पर मैसेज आया। सामने वाली ने अपना परिचय डिज्नी स्टार में असिस्टेंट HR पारुल के रूप में दिया। उन्होंने गूगल पर रिव्यू करने के लिए कहा। वहीं प्रति रिव्यू के लिए 50 रुपए और वर्क फ्राम होम के नाम पर 3000-6000 रुपए प्रति दिन कमाने की बात कही।

अंकित ने बताया कि आरोपियों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में एड किया। वहीं निधी नाम की महिला आगे रिव्यू करने के लिए कहती है। ऐसा करके उसके पास 150 रुपए अकाउंट में डाले जाते हैं। उसे जिस ग्रुप में एड किया था, उसमें करीब 154 सदस्य हैं। प्रत्येक सदस्य टास्क रिव्यू वाली गूगल वाली फोटो पोस्ट करते हैं और पैसे मिलने वाली फोटो भी ग्रुप में डालते हैं।

उन्होंने बताया कि उसे विश्वास दिलाया गया कि वे लोग सही हैं। इसके बाद नया टास्क आता है, जिसमें कम से कम 2000 रुपए निवेश करने पर 2800 रुपए मिलेंगे। जिस पर उसने 2000 निवेश कर दिए, उसके बादले 2800, 500 रुपए दिए गए। इसके बाद उसे पहले वाले ग्रुप से निकालकर नए ग्रुप में एड कर दिया 54 सदस्य थे। वहीं 9 मार्च को 15000 रुपए निवेश करने के लिए बोला।

अंकित ने बताया कि इसके बाद उन्हें अलग-अलग टास्क दिए। जिसमें पेंसिल अमाउंट से ज्यादा का निवेश करना था। उन टास्क के माध्यम से उसने चार बार करके कुल 2 लाख 55 हजार रुपए (15000, 45000, 75000, 120000) निवेश करवाए। उसके साथ धोखाधड़ी करके ये रुपए ठगे गए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version