रोहतक में नौकरी लगवाने के नाम पर वकील से 15 लाख की ठगी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ आर्यनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित वकील ने शिकायत एसपी हिमांशु गर्ग से की थी। सांपला क्षेत्र के गांव इस्माईला निवासी एडवोकेट रवि खत्री का रोहतक कोर्ट में चार साल से हैं। एक मुकदमे में संदीप, कुनाल, अमित व प्रवीन का कोर्ट में आना जाना था। संदीप व कुनाल निवासी निढोरा उत्तर प्रदेश व अमित माथुर निवासी नियर कुंज बिहारी रोड नोएडा व प्रवीन शर्मा निवासी हनुमान चौक शकित नगर पुरानी आबादी श्रीगंगानगर राजस्थान के रहने वाले हैं।

पीड़ित का कहना है कि यह रुपए जून 2022 से अगस्त 2022 के बीच में दे दिए गए थे। एक सप्ताह बाद संदीप ने मुझे अपने फोन से फोन किया कि आपके लड़कों के जॉनिंग लेटर आ गए हैं। इन्हें कुछ ही दिनों में दिल्ली व रोहतक में ज्वाइन करवा देना। मुझे शक हुआ। जांच करने पर फर्जीवाड़े का पता चला।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!