Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 1 लाख की ठगी: ज्यादा मुनाफे के लालच में किए थे निवेश, निकालने की बारी आई तो मांगे 20 हजार

रोहतक में एक व्यक्ति में निवेश करके अच्छी इनकम कमाने के नाम पर 1 लाख 4 हजार 200 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसने अपने दोस्त के कहने पर एक कंपनी में यह रकम निवेश की थी, लेकिन जब पैसे निकालने की बात आई तो 20 हजार की और मांग करने लगे। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सुमित नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका UP के लखीमपूर खिरी निवासी एक दोस्त है। उसके दोस्त ने बोस्टन डायनामिक कंपनी के बारे में बताया। साथ ही इसमें पैसे निवेश करके अच्छी इनकम प्राप्त करने की बात भी कही थी।

जिसके बाद उसके दोस्त ने वॉट्सऐप पर लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक किया और बोस्टन डायनामिक कंपनी में अपने HDFC बैंक खाते से 9 दिसंबर को 5700 रुपए व 12 दिसंबर को 5500 रुपए निवेश किए। वहीं कर्नाटक बैंक से 10 दिसंबर को 38 हजार 500 रुपए, 11 दिसंबर को 28 हजार रुपए व 12 दिसंबर को 26 हजार 50 रुपए निवेश किए।

सुमित नारंग ने बताया उसने कुल 1 लाख 4 हजार 200 रुपए की ट्रांजेक्शन करके निवेश किए। ताकि उसे अच्छी इनकम हो सके। उसके दोस्त ने एक वॉट्सऐप नंबर भी दिया था। जिस पर इन सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी उस वॉट्सऐप नंबर पर भी भेजा, लेकिन अब उसके पैसे नहीं निकल रहे।

उन्होंने कहा कि जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। वहीं पैसे नहीं देने पर आईडी व राशि ब्लॉक करने की चेतावनी भी दी जा रही है। जिससे स्पष्ट हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version