Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बुजुर्ग महिला के साथ ठगी:युवक ने अपनी स्कूटी पर बैठाया और धोखे से सोने की चेन और 2 सोने की चूड़ियां उतरवाई और फ़रार

रेवाड़ी शहर में एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला को ठग लिया। उसने महिला को घर से बाहर से बहाने से अपनी स्कूटी पर बैठाया और धोखे से सोने की चेन और 2 सोने की चूड़ियां उतरवाकर संभालने के लिए जेब में रख ली। इसके बाद वह चकमा देकर भाग गया। सिटी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर की नामी तेल ऑयल मिल के मालिक मोहल्ला खासापुरा निवासी संजीव कुमार गुप्ता की माता कमला देवी (80) घर में पूजा करके सूर्य देव के जल चढ़ाने के लिए बाहर आई थीं। तभी एक अनजान शख्स स्कूटी पर आया और कहा कि उसे संजीव कुमार ने भेजा है। संजीव ने उन्हें सुनार की दुकान पर बुलाया है।

उस अंजान व्यक्ति की बात सुनकर संजीव गुप्ता की मां उसकी स्कूटी पर बैठकर चल दी। रास्ते में उस शख्स ने स्कूटी रोककर कमला देवी की गले में पहनी सोनी की चेन व हाथ में पहनी हुई 2 सोने की चूड़ियां यह कहकर उतरवा लीं कि इनके डिजाइन-साइज के अनुसार बनवानी हैं। आप रूको मैं दुकानदार को दिखा कर आता हूं।

इसके बाद स्कूटी चालक वापस नहीं आया। काफी देर तक बुजुर्ग महिला ने इंतजार किया, लेकिन युवक नहीं लौटा तो वह वापस घर आ गई। उसने बेटे संजीव कुमार को घटना की जानकारी दी। मां की बात सुनकर संजीव के होश उड़ गए। उसने आसपास लगे CCTV कैमरे चैक किए और वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने भी कई जगहों से CCTV फुटेज अपने कब्जे में ली, जिसमें एक शख्स स्कूटी पर हेल्मेट पहने जाता नजर आ रहा है, लेकिन उसकी स्कूटी का नंबर सही से नजर नहीं आ रहा।

Exit mobile version