रोहतक में ट्रैवल एजेंट बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आठ दोस्तों ने फेसबुक पर पोस्ट देखकर संपर्क किया और गोवा घूमना का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने 81 हजार रुपए भी अदा कर दिए। लेकिन न तो गोवा जा सके सके और नही रुपए वापस मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया था। 12 दिसंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जो 11 दिसंबर को ही डाली गई थी। उस पोस्ट में प्रत्येक व्यक्ति का खर्च 22 हजार रुपए दिखाया गया था।
पोस्ट देखकर उन्होंने संपर्क किया। उन्हें एक रात अधिक रुकना था। इसलिए उन्होंने कुल खर्च 1 लाख 81 हजार में बातचीत की। पोस्ट पर जो मोबाइल नंबर दिया था, उस पर बात करके गोवा का प्लान बनाया। जिसके बाद उसने गोवा जाने के लिए रुपए की मांग की, तो उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की।
इसके बाद उन्होंने 2 ट्रांजैक्शन की। 15 दिसंबर को 50 हजार रुपए डलवाए। वहीं 16 दिसंबर को 31 हजार रुपए डलवा दिए। बाकी के 1 लाख रुपए बाद में देने के लिए तय हुआ। हालांकि अब आरोपी ने वह पोस्ट भी हटा दी। तय प्लान के अनुसार 5 जनवरी को उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से शाम को साढ़े 5 बजे उड़ान भरनी थी।
सुधीर ने कहा कि इसके लिए आरोपी ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही प्लेन के टिकट भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आठों दोस्त 5 जनवरी की सुबह पहुंच गए। उनको बताया कि कोरोना जांच करवाना भी जरूरी है। इसके बाद वे कोरोना की जांच करवाकर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। लेकिन वहां पर कोई भी टिकट लेकर नहीं आया।
जब ट्रैवल एजेंट से संपर्क करना चाहता तो उसका मोबाइल नंबर भी बंद आया। जब काफी देर इंतजार करने के बाद भी टिकट लेकर कोई नहीं पहुंचा तो उन सभी आठों साथियों ने खुद टिकट खरीदने का निर्णय लिया और वे गोवा घूमने के लिए चले गए। 10 जनवरी को गोवा से वापस आए हैं।

