Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में न्यूड वीडियो का डर दिखाकर ठगा:लड़की के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील बातें की, ठगो ने युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ठगा

रोहतक के एक गांव के युवक ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि 13 मई को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। ​​दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने एक लड़की के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील बातें की हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। अगर आप इस वीडियो को कट करवाना चाहते हैं तो दूसरा नंबर दिया गया। उस नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया।

पीड़ित ने बताया कि उसने वीडियो काटने के नाम पर रुपए की डिमांड की। पहले उससे साढ़े 21 हजार रुपए मांगे। पीड़ित ने डर के कारण रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद आरोपियों ने कहा कि आपकी तीन वीडियो हैं, जिनमें से एक वीडियो कट गई है।

2 वीडियो बाकी हैं, जिसके लिए 40 हजार रुपए और लगेंगे। डर के कारण पीड़ित ने 40 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद फिर से 11 हजार रुपए मांगे। उसके पास पैसे नहीं होने के कारण वह ट्रांसफर नहीं कर पाया। जिसके बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version