रोहतक में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग से 9 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग द्वारा अपने अपाहिज बेटे की संतान के रूप में गोद ली गई नाबालिग पोती को यूट्यूब पर एक राजस्थान के गिरोह ने बहला फुसला कर उससे पैसे भेजने के लिए कहा। पोती की हर बात मानने वाले बुजुर्ग द्वारा अब तक नौ लाख रुपए गिरोह के खातों में भेजे जा चुके हैं। बुजुर्ग को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने राजस्थान के पुष्कर व झुंझुनू के दो आरोपियों सहित पूरे गिरोह के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रोहतक के थाना कलानौर के एक गांव का रहने है जिसने पुलिस को बताया कि वह गांव में अपने अपाहिज बेटे के साथ रहते हैं। बेटे की कोई संतान न होने के चलते उन्होंने एक बालिका को गोद ले रखा है, जिसकी उम्र 13 वर्ष है। पिछले कुछ माह से राजस्थान के एक गिरोह ने यूट्यूब के माध्यम से नाबालिग पोती को बहकाने के लिए एक हमउम्र बालिका का ही सहारा लिया। गिरोह की बातों में आई पोती ने उनसे एक खाते में रुपए भेजने के लिए जिद्द की। चूंकि वह पोती की हर बात मानते हैं, इसलिए उसके कहने पर राजस्थान के पुष्कर निवासी देवराज शास्त्री व झुंझुनू निवासी मुकेश कुमार के खातों में रकम भेजनी शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी सोचने व समझने की क्षमता अब ज्यादा नहीं रही है। पोती के कहने पर गिरोह के खातों में 50-50 हजार करके अब तक नौ लाख रुपए भेज चुके हैं। यह सभी रुपए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर कमाए थे। ठगी का पता चलने पर उन्होंने गिरोह से पैसे वापस करने के लिए भी कहा, लेकिन गिरोह के सदस्य उन्हें कई दिनों तक बहकाते रहे। उन्हें जानकारी हुई है कि गिरोह इस तरह अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!