Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नया काम शुरू कराने का झांसा दे युवक से ठगे 1.47 लाख: सामान कूरियर करने के लिए ठगे रूपए

रोहतक में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को नया काम शुरू करने का झांसा देकर ठगों ने अपना शिकार बनाया। वहीं सामान कूरियर करने व काम शुरू करवाने के नाम पर 1 लाख 47 हजार रुपए ठग लिए। जब इस ठगी का पता लगा तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

लाखन माजरा निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 9 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। सामने वाले ने कहा कि आपका नटराज कंपनी का पैकिंग का काम शुरू करवाएंगे। जिसके लिए वे पैन और पैंसिल कूरियर के माध्यम से भेजेंगे।

नया काम शुरू करवाने के नाम पर आरोपियों ने 1 लाख 47 हजार रुपए की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा ली। आरोपियों ने बार-बार झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाया और रुपए ठग लिए। आरोपियों ने 9 से 11 जनवरी तक 32 हजार 930 रुपए फोन पे से डलवाए और क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर 7100 रुपए डलवाए।

राजपाल ने कहा कि आरोपियों ने 13 जनवरी को यूपीआई से 10 हजार रुपए डलवाए। 14 जनवरी को फिर से 12 हजार 260 रुपए ले लिए। 15 जनवरी को 14 हजार 999 रुपए डलवाए। साथ ही एक अकाउंट से 14000 हजार व 999 की ट्रांजेक्शन, दूसरे अकाउंट से 21 हजार 520 रुपए की तथा क्रेडिट कार्ड से 15 हजार व 5 हजार रुपए निकाल लिए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 1 लाख 47 हजार रुपए ठग लिए। अभी तक ना तो कोई नटराज कंपनी का सामान आया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version