Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चरखी दादरी के व्यक्ति की हत्या: शराब पीते वक्त हुई बहस, दोस्त ने ही पिकअप से कुचला

रोहतक में पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के रुदौल गांव निवासी 38 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह पिकअप ट्रक पर ड्राइवर का काम करता था।

वहीं शुक्रवार को रोहतक में आया था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ बैठ गया। 4-5 दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की। वहीं फिर आपस में हुई कहासुनी के कारण दोस्त ने ही पिकअप डाला से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक शादीशुदा है और एक बेटी का बाप भी है। घटना का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाय गया। जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि पुराना शुगर मिल चौक के पास 4-5 दोस्त यहां बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो दोस्तों की कहासुनी हो गई। झगड़ा होने के बाद नवीन वहां से उठकर निकल गया। पीछे से उसके साथी ने पिकअप गाड़ी से टक्कर मार दी।

इसके बाद फिर से गाड़ी बैक की और ऊपर चढ़ा दी। मारकर आरोपी मौके से भाग गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपस में गाली-गलौज करने लगे और फिर झगड़ा हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Exit mobile version