Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज: लू चलने की संभावना खत्म, 15 जून से बूंदाबांदी का आसार

हरियाणा में अब 2 दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि 15 जून से पहले प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को जहां दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं रात का पारा भ 2 डिग्री तक बढ़ कर कई जिलों में 30 के पार चला गया।

हालांकि मंगलवार सुबह से हवा चल रही है, लेकिन इससे गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का मानना हे कि 15 जून काे तूफान बिपरजॉय गुजरात में दस्तक देगा, इसका असर राजस्थान व हरियाणा में भी देखने को मिलेगा, जिसे बारिश की संभावना बनी है। 15 जून को पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि इससे पहले एकाध स्थान पर आंधी-बारिश की छिटपुट गतिविधि देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में एक सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि शनिवार को बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया था, लेकिन सोमवार को ही यह 42.3 डिग्री पर पहुंच गया। दिन तपा तो इसका असर रात पर भी पड़ा। बीती रात को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से अधिक रहा। अंबाला AWS में 26.8 डिग्री रहा।

हालांकि अंबाला में ही रात का पारा 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। यहां रात दिन की तरह तपी है। कल सबसे अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री करनाल में रहा था। हालांकि पारे में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी जींद में 4.5 डिग्री की हुई थी। रात का पारा भी यहां 2.9 डिग्री तक बढ़ा है। प्रदेश में सभी जिलों में रात का तापमान 27 डिग्री से उपर रहा।

लाइव वैदर ऑफ इंडिया के नवदीप दहिया का कहना है कि अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय 15 जून को गुजरात पहुंचने वाला है। इसके असर से राजस्थान के अलावा हरियाणा, हिमाचल में भी बारिश की संभावना है। हवा की गति भी आज से बढ गई है। बता दें कि किसान धान की रोपाई के लिए अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 15 जून से बारिश होती है तो किसान बड़े पैमाने पर धान की रोपाई में जुट जाएंगे। 30 जून के आसपास हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू होगी।

IMD चंडीगढ़ की ओर से मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसमें 15 जून को पूरे हरियाणा में येलो अलर्ट है। पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश/बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि 14 जून व 16 जून को भी कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक बारिश का अंदेशा जताया है।

Exit mobile version