आने वाले दिनों में ठंड दस्तक देगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों के अंदर रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर जाएगा और इसी के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को आसमान में अच्छी खासी धूप रही, जिसके कारण दिन में मौसम सुहावना बना रहा है। वहीं रात का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं।

वहीं जिले का दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह से बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बना रह सकता है आगामी दिनों में जहां दिन के तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आगामी दिनों में होगी। इस गिरावट के कारण रात में ठंड कहीं अधिक रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!