Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, जानें 10वीं और 12वीं का नया शेड्यूल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। शनिवार को 10वीं क्लास के होने वाले एग्जाम बदले गए हैं और 12वीं क्लास के 2 सब्जेक्ट की डेट आपस में ही बदली गई है। अब 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी।

दसवी की ?

बता दें कि जो दसवीं क्लास का हिंदी का एग्जाम जो 28 फरवरी को होने वाला एग्जाम अब 7 मार्च को होगा। 5 मार्च को होने वाला सोशल साइंस का एग्जाम 17 मार्च को होगा। मैथमेटिक्स का एग्जाम 7 मार्च की जगह 28 फरवरी को होगा। म्यूजिक, डांस फिजिकल एजुकेशन समेत एडिशनल सब्जेक्ट का एग्जाम 17 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा। 15 मार्च को 12वीं को जो पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। इस दिन अब केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का एग्जाम होगा। पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम 12 मार्च को होगा। सोशियोलॉजी का एग्जाम पहले 20 मार्च को था, अब इस दिन मैथमेटिक्स का एग्जाम होगा। सोशियोलॉजी का एग्जाम 18 मार्च को होगा।

12th ?

Exit mobile version