हरियाणा के अंबाला से आए 5 दोस्तों में से एक छात्र ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और जल स्क्वॉड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अंबाला की महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी का छात्र था। दिन में अपने 4 दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने के बाद वह मस्तराम घाट पर नहाने गया, इसी दौरान गहरे पानी में वो डूब गया।

पुलिस और SDRF गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। डीप डाइविंग के जरिए लगातार खोज की जा रही है, लेकिन अभी तक रेस्क्यू में जुटी टीम को कोई सुराग नहीं मिली है। महर्षि मार्कण्ड यूनिवर्सिटी, अंबाला (हरियाणा) के छात्र पांच दोस्त 4 नवंबर को हरिद्वार देव दीपावली देखने आए थे।

इसके बाद पांचों दोस्त 5 नवंबर को ऋषिकेश घूमने आए थे। दिन में राफ्टिंग खत्म करने के बाद वे मस्तराम घाट पर पहुंचे, जहां नहाते समय कुणाल वर्मा, निवासी–जीरकपुर, चंडीगढ़ नदी में डूब गया।

टीमें रातभर युवक की तलाश करती रहीं, लेकिन गंगा का प्रवाह इतना तेज था कि युवक का कुछ भी पता नहीं लगा। इसी बीच पुलिस ने उसके दोस्तों से युवक के बारे में जानकारी ली। जिसमें पता लगा की युवक का नाम कुणाल वर्मा है जो की चंडीगढ़ का नवासी है।

रात को पुलिस को युवक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह भी तलाश जारी रखी है, हालांकि अभी तक भी युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!