Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Chandigarh University MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की लड़की को इंटरनेशनल number से कॉल; बोला- तेरा वीडियो भी है, वायरल कर देंगे

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो लीक होने के बाद आरोपी छात्रा और 2 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया। तीनों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रातोंरात वॉर्डन बदल दिए और क्लासेस हफ्तेभर के लिए बंद कर दिए।

हालांकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंटस का प्रदर्शन अब भी जारी है। प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, वीडियो लीक होने के बाद यूनिवर्सिटी की एक छात्रा को इंटरनेशनल कॉल आई। वॉट्सऐप पर आई इस कॉल में कॉलर लड़की को धमका रहा है। कह रहा है कि तुम्हारा वीडियो भी हमारे पास है। इसे वायरल कर देंगे। ऐसे कॉल कई लड़कियों को किए गए। इसमें कॉलर ने काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। CU हॉस्टल की लड़कियों को इंटरनेशनल नंबर +1(204) 819-9002 नंबर से कॉल की गई। लगभग 2 मिनट 8 सेकेंड की इस फोन कॉल में फोन करने वाला धमका रहा है। कह रहा है कि तुम्हारी भी वीडियो बनी हुई है, वायरल कर दी जाएगी।

फोन रिकॉर्डिंग के अंश

स्टूडेंट: हैलो…कौन?

कॉलर: तू बाप से बात कर।

स्टूडेंट: तूने फोन क्यों किया?

कॉलर: तेरी वीडियो भी है, दिमाग से पैदल।

स्टूडेंट: मेरी कहां की वीडियो है बता, इतना दम नहीं है क्या?

कॉलर: प्लान बना है।

स्टूडेंट: काहे का प्लान।

कॉलर: कानों में क्या डाल रखा है, चढ़ गया सांप।

स्टूडेंट: कौन-सा प्लान, बोल कौन रहा है।

कॉलर: चल….और इसके बाद फोन कट गया।

Exit mobile version