चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो वायरल करने संबंधी केस में गिरफ्तार हिमाचल के दोनों युवकों का कोईभी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल होने के बाद रंकज वर्मा ने खुद शिमला पुलिस से अप्रोच किया और फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग की। हालांकि इसे चंद घंटे बाद ही पंजाब पुलिस की सूचना पर हिमाचल पुलिस ने रंकज वर्मा को डिटेन कर लिया।

​रंकज वर्मा शिमला की एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। मूल रूप से ठियोग में संधू एरिया के रहने वाले रंकज ने 10वीं तक की पढ़ाई कथोग स्कूल से की। उसने प्लस-टू और ग्रेजुएशन शिमला से की। रंकज के पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। दूसरी ओर सन्नी मेहता रोहड़ू की एक बेकरी में काम करता है।

सन्नी मूल रूप से रोहड़ू के खंगटेड़ी का रहने वाला है। उसने अपनी पढ़ाई रोहड़ू से ही की है। गांववालों के अनुसार, उन्होंने सन्नी के कभी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहने के बारे में नहीं सुना। रोहड़ू के DSP चमन लाल ने बताया कि सन्नी पर कोई केस दर्ज नहीं है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से वीडियो बनाकर इन दोनों को भेजने वाली लड़की भी शिमला के रोहड़ू एरिया से ही ताल्लुक रखती है। एक ही इलाके से होने के कारण लड़की और सन्नी की पुरानी जान-पहचान है। रंकज की दोनों से दोस्ती कैसे हुई? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। इस बीच रंकज वर्मा और सन्नी मेहता की गिरफ्तारी के बाद दोनों के परिचित भी हैरान हैं।

CU वीडियो केस मामले में गिरफ्तार छात्रा और दोनों युवकों में से रंकज वर्मा उर्फ रेंकी ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके अकाउंट हैं। इंस्टाग्राम पर रंकज के 331 फॉलोवर है वहीं फेसबुक पर उसके 1401 फ्रैंड है।

रंकज को जिमिंग का शौक है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उसने ज्यादातर जिम और अपनी बॉडी से जुड़े पोस्टर ही पोस्ट किए हैं। फेसबुक पर उसने आखिरी पोस्ट 4 सितंबर को किया वहीं इंस्टाग्राम पर 15 सितंबर को आखिरी पोस्ट डाली रोहड़ू से गिरफ्तार सन्नी मेहता के फेसबुक पर 926 फ्रेंड है। सन्नी ने फेसबुक पर आखिरी पोस्ट 15 सितंबर को शेयर की।

रंकज वर्मा ने रविवार दोपहर को शिमला के ढली पुलिस थाने में एक शिकायत दी थी। इस एप्लीकेशन में रंकज ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO लीक मामले में सोशल मीडिया में उसकी फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि उसे तब तक पता नहीं था कि पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पंजाब पुलिस की ओर से जब रंकज वर्मा के बारे में हिमाचल पुलिस को सूचना दी गई तो हिमाचल पुलिस एक्टिव हो गई और रंकज वर्मा को डिटेन कर लिया। इसके बाद रात लगभग साढ़े 9 बजे पंजाब पुलिस की टीम ढली थाने पहुंची और रंकज को वेरिफाई करने के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई।

पंजाब पुलिस चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ-साथ रंकज वर्मा और सन्नी मेहता के मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। तीनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसमें पता चल जाएगा कि किस के मोबाइल से क्या वीडियो बनाए गए? उन्हें कहां-कहां भेजा गया और बाद में कैसे डिलीट किए गए? पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से कई राज खुलेंगे। साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि लड़की ने हॉस्टल में कितनी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें कहां-कहां शेयर किया।

रंकज वर्मा को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर की जा रही अपील।

सोशल मीडिया पर कई लोग रंकज वर्मा को निर्दोष बताते हुए कैंपेन चलाकर न्याय की अपील कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि दोनों युवकों का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है और उन्हें फंसाया जा रहा है। हालांकि मामला उजागर होने और लड़की के मोबाइल से रंकज वर्मा के व्हाट्सअप अकाउंट पर वीडियो भेजे जाने का खुलासा होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। लड़की और दोनों युवकों के मोबाइल फोन की फोरेसिंक जांच के बाद ही सच पता चल पाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!