Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चंडीगढ़ पुलिस विभाग कांस्टेबल के 953 पदों पर भर्ती जल्द; UT प्रशासक ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशख़बरी है। पुलिस विभाग में 953 नए कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। 31 मार्च, 2023 से पहले यह भर्तियां होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इस कांस्टेबल भर्ती को लेकर अपनी सहमति दे दी है। वहीं अब इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन भी जल्द जारी की जा सकती है।

इस भर्ती को लेकर देश भर से आवेदन मांगे जाएंगे। हाल ही में सेक्टर 26 पुलिस लाइन में हुई रेजिंग डे परेड में भी चंडीगढ़ के DGP प्रवीर रंजन ने विभाग में कांस्टेबल भर्ती का ऐलान किया था। अब विभाग में कांस्टेबल भर्ती को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में 49 ASI पदों के लिए भी भर्ती चल रही है। 18 से 25 वर्ष के युवक और युवतियां इन 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है। वहीं सरकारी नियमों के तहत 3 वर्ष की छूट OBC तथा SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी गई है। कुल 49 पदों में से 27 पद युवाओं, 16 युवतियों एवं 6 पद एक्स-सर्विसमैन के लिए आरक्षित हैं।

DIG-कम-चेयरमैन सिलेक्शन बोर्ड, चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। लगभग 12 साल बाद चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हो रही है। इससे पहले वर्ष 2009 में विज्ञापन निकला था।

Exit mobile version