चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हरियाणा के सिरसा के जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह 36.150 किलोग्राम अफीम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

हालांकि, आरोपी ने अब एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना ली थी और पंजाबी सिंगरों के साथ नजर भी आ चुका है। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गायक के तौर पर काफी लोकप्रिय हो चुका था।

NCB ने उसे 2016 में ‘भगोड़ा घोषित किया था। जगसीर सिंह लगभग एक दशक से अपनी पहचान और ठिकाना बदल-बदल कर गिरफ्तारी से बचता रहा। मई 2025 में NCB ने प्रमुख अखबारों में उसका विवरण प्रकाशित किया और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया

इसके बाद, पुख्ता सूचना के आधार पर NCB टीम ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ी कामयाबी है और आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अब एनसीबी पता लगाने में लगी है कि आखिर इस कारोबार में और कितने लोग लगे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!